भाजपा ने किया जनसंपर्क मांगा वोट
भूली। भूली ई ब्लॉक में भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा ने नरेंद्र मोदी के गारंटी और भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के काम पर वोट मांगा।
जनसंपर्क अभियान में सूरज कुमार पासवान, इंद्रकांत झा, जितेंद्र चौहान, बबलू सिंह, अनिल कुमार, ओम प्रकाश झा आदि शामिल थे।
भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी पर लोगों को भरोसा है और नरेंद्र मोदी जी के योजना का लाभ आज हर एक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में मिल रहा है।
मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा ने बताया कि धनबाद में राज सिन्हा जी के नेतृत्व में भूली में विकास कार्य किया गया। भूली में आज जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह राज सिन्हा जी का ही देन है। विकास के लिए भाजपा को वोट दें।
