भूली। भूली शक्ति मार्केट में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती मनाई गई। नेहरू जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कांग्रेस पार्टी के भूली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने कहा कि प्रगतिशील व समावेशी मूल्य की विचारधारा नेहरू जी की देन थीं। आज देश में विकास की आधारशिला नेहरू जी ने रखी। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज जरूरत है कि नेहरू जी के विचारधारा को आत्मसात कर प्रगति की ओर बढ़ा जाय।
मौके पर रंजय साहू, दिनेश यादव, पंकज पंडित, अर्जुन सिंह, सरजू सिंह, शिवम् पांडेय, अमित चौहान, राशिद खान आदि मौजूद थे।
