सरजू सिंह को किया गया सम्मानित

Local


भूली। भूली शक्ति मार्केट में कांग्रेस कार्यालय में भूली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने वरिष्ठ कांग्रेसी सरजू सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर और पार्टी का गमछा देकर सम्मानित किया।
मौके पर सरजू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा प्रगतिशील और विकासात्मक रही है। कांग्रेस ने आजादी के बाद जो आधारशिला रखी वह आज के विकास का भी आधार बना हुआ है। आज देश में नेहरू जी के विचार प्रासंगिक है और इसलिए देश को कांग्रेस की जरूरत है।
रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने कहा कि सरजू सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी हैं धनबाद विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मार्गदर्शन प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *