कांग्रेस के पक्ष में माहौल है – अजय चौधरी

Local


भूली। भूली के आजाद नगर , बाल्मीकि नगर में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में प्रचार प्रसार किया गया। लोगों से अजय कुमार दुबे के पक्ष में हाथ छाप पर वोट करने की अपील की गई।


एस टी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में माहौल बन रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा प्रत्याशी ने भूली की जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया। जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है।
जन संपर्क अभियान में जिला महामंत्री गंगा बाल्मीकि, अरुण कुमार मंडल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *