भूली। धनबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में असम के मुख्यमंत्री बिस्वा के जनसभा में भूली से समाजसेवी मुकेश लाल यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ काली मंदिर सी ब्लॉक से काफिला लेकर रवाना हुए।
मुकेश लाल यादव ने मौके पर कहा कि धनबाद के विकास के लिए भाजपा जरूरी। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को कमल छाप पर वोट दीजिए। धनबाद का चहुमुखी विकास होगा।
मुकेश लाल यादव के साथ सैकड़ों समर्थक धनबाद के नेहरू मैदान में जनसभा में शामिल होने के लिए निकले। कार्यकर्ताओं में भाजपा को लेकर काफी जोश दिखा।
