रविवार को तेजस्वी यादव भूली में, नगर कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं

Local


भूली। इंडिया महागठबंधन से धनबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में रविवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भूली में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयारी भी की जा रही है।
लेकिन नगर कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रत्याशी अजय कुमार दुबे की ओर से पार्टी नेताओं पर कम भरोसा किया जाना और अन्य स्त्रोत से कार्यक्रम कराने को लेकर भूली नगर कांग्रेस में मतभेद सामने आने लगा है। कांग्रेस कार्यालय खोलने के समय भी इसी विवाद के कारण तीन दिन कांग्रेस का चुनावी कार्यालय में ताला लटक गया था।
चर्चा है कि जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा के बीच उपजे विवाद के कारण भूली नगर अध्यक्ष की उपेक्षा की जा रही है। भूली नगर अध्यक्ष को वैभव सिन्हा गुट का बताया जा रहा है।
चर्चा है कि भूली नगर अध्यक्ष द्वारा बूथ कमिटी को भी नजर अंदाज कर अन्य स्रोत से बूथ कमिटी बनाया गया।
वहीं महागठबंध से स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव के भूली में कार्यक्रम का जिम्मा भी भूली नगर अध्यक्ष को नहीं दिया गया। प्रत्याशी अजय कुमार दुबे अन्य स्रोत से कार्यक्रम की व्यवस्था करवा रहे हैं। जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष को जगह दी गई है।
भूली नगर अध्यक्ष को चुनावी कार्यालय की व्यवस्था से भी दूर रखा जा रहा है।
एक सदस्य ने बताया कि भूली नगर में कांग्रेस पर गुटबाजी का असर साफ दिख रहा है। वैभव सिन्हा से जुड़े नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। जो उचित नहीं है। गुटबाजी के कारण ही प्रचार प्रसार के कार्य में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। प्रत्याशी जिन लोगों पर आज भरोसा कर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं वह पार्टी को भला बुरा कह के पार्टी छोड़ने तक की बात कही थी। वैसे लोग प्रत्याशी से राशि लेकर भी पार्टी का काम नहीं कर रहे हैं। जिससे भूली में प्रचार प्रसार का काम लगभग बंद ही है। जिसका खामियाजा चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *