भूली। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है। शहर गांव राममय हो रहा है। वहीं धनबाद जिला के भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देवालयों की सफाई में लगे हुए हैं।
मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हर घर दीपोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं देवालयों की सफाई की जा रही है। हमारे जीवन में यह दुर्लभ पल है। पांच सौ साल बाद श्री राम अपने गृह में विराजेंगे। यह हमारे सभी सनातन प्रेमियों के लिए सौभाग्य की बात है।
मनोज कुमार गुप्ता ने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि यह सौभाग्य मानव जीवन में आया है तो इसे उत्सव के रूप में दिवाली मना कर मनाएं। अपने अपने घरों में दीप जलाकर श्री राम का स्वागत करें।
