भूली। भूली के एम पी आई मैदान में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जनसभा को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि तेजस्वी यादव के आगमन से धनबाद विधानसभा में कांग्रेस के लिए माहौल बना है। अपार जन समूह को तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे को वोट देने की अपील किया।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में माहौल बन रहा है । महिला कांग्रेस की सदस्य अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही है।
