भूली। भूली में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में एम पी आई मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपना संबोधन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के पक्ष में दिया और वोट देने की अपील की।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा माले राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद हाड़ी ने जो लिखा वह राजनीति पर किसी कलंक से कम नहीं। राजू प्रसाद हाड़ी ने लिखा कि भाजपा से ज्यादा दलित ऊंच नीच का भाव कांग्रेस में है आज महसूस हुआ।
दलितों पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने वाले राजू प्रसाद हाड़ी ने यह बात उस कार्यक्रम के बाद कही जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ब्राह्मण समाज से आते हैं।
उक्त कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं को स्थान नहीं दिए जाने और महिला नेत्रियों की उपेक्षा की भी चर्चा राजनीतिक गलियारे में घूम रही है। वहीं राजू प्रसाद हाड़ी के इस बयान के बाद कांग्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
