भूली। भूली के शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने को लेकर अपील किया।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें। डॉ कुशवाहा ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्याशी के कार्यों और आगामी योजना का अवलोकन जरूर करें। जिससे को मतदान के बाद क्षेत्र का विकास हो। मानवीय मूल्यों का संरक्षण हो और जनता को मूलभूत सुविधा मिल सके।
उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए यह एक वोट आपको संवैधानिक अधिकार दिलाता है आपके नगर गांव का विकास करता है। इसके लिए अपने प्रत्याशियों की पहचान उनके कार्य और दावों की पड़ताल जरूरी है। आपके वोट नहीं देने मात्र से एक ऐसा प्रतिनिधि आता है जो जनता को भ्रमित कर मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखता है।
पी बी सिंह ने मतदान को लेकर कहा कि यह आपका संवैधानिक अधिकार है। जिसका प्रयोग अवश्य करें और अपना प्रतिनिधि चुने। चुने हुए प्रतिनिधि के कार्यकाल का अवलोकन करें और लोकतंत्र की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
मौके पर अरुण कुमार वर्मा, बी सी सरकार, रवि भुइयां, नरेश चौहान, अवधेश सिंह आदि शामिल थे।