झारखंड में बनेगी एन डी ए की सरकार – विनोद कुमार सिंह
धनबाद। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बाघमारा की जनता को भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा के पक्ष में मतदान करने के लिए आभार जताया और बधाई दी।
विनोद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा को बाघमारा की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। 23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने मजदूर किसान युवाओं के लिए संघर्ष करने वाला के पक्ष में मतदान किया।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में एन डी ए की सरकार बनेगी। मीडिया रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गारंटी पर जनता ने विश्वास जताया है।
विनोद कुमार सिंह ने बाघमारा की जनता और शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा को जीत की अग्रिम शुभकामना दी है।
