धनबाद। बाघमारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के जीत पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली क्षेत्रीय अस्पताल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बधाई दी है।
विनोद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए बाघमारा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बाघमारा की जनता ने गरीब मजदूर किसान के लिए संघर्ष करने वाले शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा को अपना समर्थन आशीर्वाद दिया। बाघमारा के विकास के साथ मजदूर हितों की लड़ाई को नया आयाम मिलेगा।
विनोद कुमार सिंह ने शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा को जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
