राज सिन्हा के जीत पर आजाद नगर में बंटा मिठाई

Local


भूली। धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा की तीसरी बार जीत पर भूली के आजाद नगर में समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा और भाजपा नेता अनिल साव के अगुवाई में लड्डू बांट कर जश्न मनाया गया।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि धनबाद में तीसरी बार लगातार जीत दर्ज करने पर राज सिन्हा जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। धनबाद में विकास को लेकर जन अपेक्षा पर खड़े होने और आने वाले दिनों में धनबाद में विकास कार्य को करने में तेजी आएगी।
वहीं भाजपा नेता अनिल साव ने कहा कि धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा जी बड़े अंतर से चुनाव जीते यह दर्शाता है कि धनबाद की जनता राज सिन्हा जी से कितना प्यार करती है। राज सिन्हा जी को प्रचंड जीत के लिए बहुत बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *