संविधान रक्षक अभियान की शुरुवात

Local

धनबाद। संविधान दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में धनबाद के डी आर एन चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान रक्षक अभियान की शुरुवात की गई।
कार्यक्रम का आयोजन धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारणी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी ने की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार दुबे उपस्थित थे।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि 1949 में संविधान स्वीकृत हुआ और 1950 में लागू हुआ। वर्तमान में कुछ लोग संविधान के मूल भाव को खत्म करना चाहती है। इसलिए जरूरत है कि देश वैसे लोगों से संविधान की रक्षा करे। आज संविधान रक्षक अभियान की शुरुवात की गई जो अगले एक वर्ष तक चलेगा।
सीता राणा ने समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामना दी।
मौके पर नवनीत नीरज, रूबी खातून, महजबी परवीन, योगेंद्र सिंह योगी, कविता धीवर, शमशेर आलम, मदन महतो आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *