विनोद कुमार सिंह ने सदस्यों को दी बधाई व शुभकामना
भूली। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो ने बी सी सी एल के अंतर्गत भूली नगर प्रशासन शाखा की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार , उपाध्यक्ष समीर कुमार दास और सुनील कुमार तिवारी बने। वहीं सचिव भागवत तिवारी, सह सचिव संतोष कुमार चौबे, संगठन सचिव संगीता सरकार, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष नीला कुमारी के साथ कार्यकारी सदस्य के रूप में सुषमा देवी, शहनाज बानो, आशा देवी बनाई गई।
अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन श्रमिको के अधिकार को लेकर बेहतर कार्य करेगी।
सचिव भागवत तिवारी ने कहा कि जो दायित्व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन में मिला है उसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो का आभार व्यक्त करते हैं। श्रमिको के अधिकार के संरक्षण के लिए कार्य होगा। श्रमिको के आवाज को बुलंद किया जायेगा।
भूली नगर प्रशासन शाखा के गठन पर भूली रीजनल हॉस्पिटल शाखा के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना देते हैं। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन हमेशा श्रमिको के हित में कार्य किया है और आशा और विश्वास है कि भूली नगर प्रशासन शाखा के नव कमिटी के सदस्य श्रमिको के हित में कार्य करेंगे और प्रबंधक का सहयोग मिलेगा।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो जी के पत्र के आलोक में कल्याण समिति और आवास समिति में सदस्यों को शामिल करना था जिसे प्रबंधन लुट खसौट के नियत से नजर अंदाज कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आंदोलन को स्थगित किया गया था। चुनाव उपरांत अब प्रबंधन से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उसके बाद आंदोलन की रणनीति पर कार्य होगा। श्रमिको के हित को किसी कीमत पर लूटने नहीं देंगे।