धनबाद। झारखंड सरकार के मईया सम्मान योजना में योजना राशि से वंचित महिलाओं की परेशानी को लेकर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने झारखंड सरकार से मांग की है कि मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं का सुध ले हेमंत सरकार।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि मईया सम्मान योजना से आज भी बहुत सारी महिला वंचित है। आवेदन देने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला। इन महिलाओं को इस संबंध में अधिकारियों द्वारा भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण प्रखंड कार्यालय में महिलाओं का जमावड़ा लग रहा है। महिलाएं परेशान हो रही हैं। हेमंत सोरेन सरकार को मईया सम्मान योजना में छूटी हुई महिलाओं को जोड़ने के विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और त्वरित कार्रवाई कर योजना से वंचित महिलाओं को योजना का लाभ देना चाहिए।
