धनबाद / निरसा। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने निरसा के बगुला पहाड़ी में महिलाओं के एक समूह के साथ बैठक के दौरान कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करना है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा और संगठित होकर कार्य करना होगा। राज्य और केंद्र सरकार की कई योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करती है। इसका लाभ महिलाएं ले इसके लिए संगठित होकर नारी शक्ति के साथ काम करें।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ लाभुको तक पहुंचे इसके लिए जागरूकता जरूरी है।
चितरंजन कुमार और पुनम कुमारी के
नेतृत्व में लक्ष्मी देवी का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता चितरंजन कुमार ने महिलाओं को नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र से जुड़ कर कार्य करने और अपने गृह क्षेत्र में स्वरोजगार का अवसर पैदा करने को लेकर महिलाओं को जागरूक किया।
बैठक में मुख्य रूप से पान मुनि मांझीआन, वीणा महतो, गीता देवी, लक्ष्मी , पाकी बाउरी, जिया हांसदा, सुमित्रा कुमारी, उतरा महतो, टुंपा महतो, मीरा देवी, सुखमी बाउरी सहित दर्जनों महिला शामिल थी।
