केक खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित जिला महासचिव गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय में सोनिया गांधी का 78 वा जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी।
मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि सोनिया गांधी जी के 78 वे जन्मदिवस पर हमसभी ईश्वर से कामना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें।
सीता राणा ने कहा कि कई अवसर पर आदरणीय सोनिया गांधी जी का सानिध्य मिला और उनके विचारों से राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने की ऊर्जा मिली।
महासचिव गुड़िया देवी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि सोनिया गांधी जी जैसे दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता का मार्गदर्शन मिला।
सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने वालों में धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, धनबाद नगर अध्यक्ष पूनम देवी, जुली सिंह, बलियापुर प्रखंड सुनीता निषाद, धनबाद नगर कार्यकारणी अध्यक्ष महजबी परवीन, मुस्कान खातून, अजमेरी खातून, ऊषा यादव, नीतू कुमारी, निवास रजवार आदि शामिल थे।