हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा निगम चुनाव में निभायेगी सक्रिय भूमिका – डब्लू महतो
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम
बाघमारा। कतरास के भंडारीडीह के सामुदायिक भवन में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किस्मत भुइयां ने किया और संचालन सीताराम भुइयां ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डब्लू महतो शामिल हुए।
कार्यक्रम में धनबाद जिला में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को मजबूती देने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आए मनोज कुमार भुइयां को धनबाद जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। मनोज कुमार भुइयां को माला पहनाकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में स्वागत किया गया।
मौके पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डब्लू महतो ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा आने वाले दिनों मजबूती से अपनी भूमिका का अहसास दिलाएगी। आने वाले समय में धनबाद नगर निगम का चुनाव होना है और निगम चुनाव में एस सी एस टी समाज को साधने हम से जोड़ने और चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए धनबाद का प्रतिनिधित्व करने पर जोर दिया जायेगा।
डब्लू महतो ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जायेगा। आज झारखंड की ऐसी स्थिति बन गई है कि छात्रों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
वहीं धनबाद जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मनोज कुमार भुइयां ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने जो विश्वास जताया है उस विश्वास के मुताबिक धनबाद में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को मजबूत किया जाएगा और आने वाले दिनों में धनबाद में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा प्रतिनिधित्व करें इसके लिए प्रयास होगा। बहुत सी योजनाएं हैं जिसके प्रति जागरूकता के अभाव में पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसे जागरूक कर के योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यों के साथ भुइयां समाज के समर्थक मौजूद थे।