अटल बिहारी वाजपेई की 25 दिसंबर को है 100 वीं जयंती
भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के ऊपर शेड निर्माण को लेकर 15 अक्टूबर 2024 को धनबाद विधायक राज सिन्हा के मद से शेड निर्माण का शिलान्यास पूर्व भूली मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के मौजूदगी में किया गया था।
अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा के ऊपर शेड निर्माण का कार्य करीब 263000 का है। मगर शिलान्यास के दो माह बाद भी शेड निर्माण का कार्य चालू नहीं हुआ। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती मनाई जाएगी। जयंती से पूर्व ही शेड निर्माण कर देना था। विधानसभा चुनाव के घोषणा के दिन ही पांच कार्यों का शिलान्यास किया गया था। जिसमें सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया गया। लेकिन शेड निर्माण को लेकर संवेदक की उदासीनता के कारण अटल पार्क में शेड का निर्माण नहीं हो सका।

भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने उक्त संबंध में कहा कि शिलान्यास होने की जानकारी मुझे नहीं थी। कार्यक्रम के बाद शिलान्यास होने का पता चला था। अटल पार्क में शेड का निर्माण क्यों नहीं हुआ इसका पता लगाने के बाद ही कुछ टिप्पणी कर पाएंगे।
वहीं भाजपा के भूली मंडल के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सह संवेदक ओम प्रकाश झा ने बताया कि शेड निर्माण का शिलान्यास हुआ 263000 की योजना थी। विधानसभा चुनाव होने के कारण कार्य चालू नहीं हुआ। जल्द ही शेड निर्माण कार्य को चालू किया जाएगा।