ईमानदारी और मेहनत का प्रतीक है वर्मा क्लीनिक – राज सिन्हा
भूली। भूली शक्ति मार्केट स्थित वर्मा क्लीनिक का मंगलवार को 19 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित हुए। वर्मा क्लीनिक के संस्थापक डॉ एम के वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक राज सिन्हा का स्वागत किया।
धनबाद विधायक राज सिन्हा और डॉ एम के वर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुवात की।

कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने वर्मा क्लीनिक के संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को मेडल देकर सम्मानित किया। मेडल पाने वालों में अभिमन्यु झा, अभिषेक कुमार, शीतल पांडेय, पुनम देवी, अंजली कुमारी, सोनाली सिंह, चंदा कुमारी, रश्मिता लाल, बसंती देवी, काजल कुमारी, मनीष ठाकुर शामिल थे।
रक्तदान के क्षेत्र में सेवा देने केलिए रवि भूषण सिंह को किया गया सम्मानित
वर्मा क्लीनिक के 19 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए भूली ब्लड डोनर ग्रुप के संस्थापक रवि भूषण सिंह को सम्मानित किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रवि भूषण सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

ईमानदारी और मेहनत का प्रतीक है वर्मा क्लीनिक
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी संस्था को नियमित और निर्बाध संचालन के लिए ईमानदारी और मेहनत की जरूरत होती है। वर्मा क्लीनिक इसी ईमानदारी और मेहनत का प्रतीक है। जहां लोग यह सोच कर आते हैं कि उनकी बीमारी की समस्या का पूर्ण समाधान होगा। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में डॉ एम के वर्मा और उनके सभी पारामेडिकल स्टाफ के साथ सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

मौके पर डॉ एम के वर्मा ने कहा कि वर्मा क्लीनिक और नर्सिंग होम के 19 वां स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया गया। वहीं कई बीमारी के ऑपरेशन पर विशेष छूट की सुविधा आज से 30 दिसंबर तक मरीजों को मिलेगा। इसमें डॉ सरिता चौधरी, डॉ डी चक्रवर्ती, डॉ ओ पी अग्रवाल, डॉ एस आर श्रीवास्तव और डॉ वी पी सिंह का विशेष सेवा उपलब्ध रहेगा। वर्मा क्लीनिक मरीजों के लिए 24 घंटा एंबुलेंस सेवा, ऑक्सीजन और दवा की सेवा उपलब्ध है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।
वर्मा क्लीनिक के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, सतेंद्र ओझा, परशुराम यादव, पूर्व पार्षद अशोक यादव, भाजपा भूली मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रजनीश तिवारी, सुमन कुमार सिंह, ओम प्रकाश झा, लड्डू सिंह, आनंद झा, बबलू सिंह, नवीन सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।