भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भूली में बैठक आयोजित

Local

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भूली में बैठक आयोजित

शैलेश सिंह चंद्रवंशी को दी गई श्रद्धांजलि

भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में भाजपा भूली मंडल की बैठक कर भाजपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुवात दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा से पूर्व ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व शैलेश सिंह चंद्रवंशी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी विजेंद्र हांसदा ने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर पचास सक्रिय सदस्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।
मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगे और अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती अवसर पर एक साथ सदस्यता अभियान की शुरुवात करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश तिवारी ने बताया कि भाजपा को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को बताते हुए लाभुको को भाजपा परिवार से जोड़ने पर जोर दिया जायेगा। रजनीश तिवारी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मईया योजना के नाम पर 2500 देने का वादा किया जिसे पूरा नहीं किया गया और लाभुको को तारीख दर तारीख दे रही है। यह झारखंड की महिलाओं के साथ धोखा है।
भूली मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा ने कहा कि भाजपा परिवार को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, ललन मिश्रा, बिजेंद्र शर्मा, सखी चंद महतो, बबलू सिंह, गंगोत्री सिंह, आशा राय, सावित्री देवी, कलावती देवी, अनिल साव, सदानंद पाल, कैलाश गुप्ता, अविनाश सिंहा, अनिल साहू, रवि सिंह, जितेंद्र चौहान, दिलबाग सिंह,महेश सिंह , कपूरी ठाकुर, सुनील सिंह, अरविंद कुमार चौहान, सनी चौहान, अर्जुन पासवान, कुणाल सिंह, अरुण रविदास, दीपक सिंह , रमेश यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *