अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा
भूली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 100 वीं जयंती के अवसर पर भूली में अटल स्मृति पार्क में धूमधाम से मनाने को लेकर भाजपा भूली मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा भूली मंडल का एक शिष्टाचार मुलाकात के लिए मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भूली नगर प्रशासक बी डी सिंह से मिला। शिष्टमंडल सदस्यों ने नगर प्रशासक बी डी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
शिष्टमंडल में सूरज कुमार पासवान के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश कुमार तिवारी, कुणाल सिंह, अरविंद चौहान के साथ यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के सचिव बिनोद कुमार सिंह शामिल थे।
शिष्टमंडल की ओर से अटल बिहारी वाजपेई के जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। साथ ही अटल स्मृति पार्क में सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया। जिसे नगर प्रशासक बी डी सिंह ने स्वीकार किया।
रजनीश कुमार तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता को लेकर कार्य किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती को लेकर अटल स्मृति पार्क में सौंदर्यीकरण को लेकर शुक्रवार को भूली नगर प्रशासक से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के सचिव बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति में ऐसी लकीर खींच दी जिसे दशकों तक कोई पार नहीं कर सकता। ऐसे महामानव की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा और उनके विचारों से जन जन को अवगत कराने का काम किया जायेगा।