धनबाद। धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष पुनम देवी के नेतृत्व में धनबाद के कतरास रोड गुरुद्वारा खटाल में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं से मुलाकात की और भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर जागरूक किया। कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ने और जन कल्याणकारी विचारधारा की कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और तानाशाही भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने को लेकर भाजपा की नाकामी को बताया। पूनम देवी ने धनबाद में भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी के आगमन पर महिलाओं की उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वाहन किया।
पुनम देवी ने धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भी दी।
पूनम देवी ने बताया कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं को आमंत्रित भी किया जा रहा है। महिला कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह और जिला अध्यक्ष सीता राणा के दिशा निर्देश पर महिला कांग्रेस के मजबूती को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर सुमिता देवी, नीतू देवी, आशा देवी, रेखा देवी, कविता देवी, कामनी देवी, अंजू देवी, सुनैना देवी, रीता देवी, अनिता देवी, , सरिता देवी राधा चौहान, धनेश्वरी देवी, रंजू देवी, उषा देवी, सुजांती देवी, उर्मिला देवी, , देवंती देवी, मृदुला देवी, करुणा देवी, मुन्नी देवी, मुनाको देवी, धर्मशाला देवी, नेहा देवी, आशा देवी, फूलकुमारी देवी, मोती देवी, लक्ष्मीना देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, रीता देवी आदि मौजूद थे।
