महिला सशक्तिकरण पहली प्राथमिकता – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय सदस्यता अभियान को लेकर इकराम मैरेज हॉल में महजबी परवीन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह नारी न्याय सदस्यता अभियान की प्रभारी सीता राणा उपस्थित हुई। सीता राणा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए सीता राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पहली प्राथमिकता है। महिलाओं को अपने अधिकार के लिए सजग और सशक्त बनने और संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।
सीता राणा ने महिला कांग्रेस का नारी न्याय सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला कांग्रेस का सदस्य बनाना है और कांग्रेस की जन कल्याणकारी विचारों से अवगत कराना है।
कार्यक्रम में नूरी शहजादी को वार्ड 14 का अध्यक्ष बनाया गया। नूरी शहजादी ने कहा कि महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए कार्य करूंगी। अधिक से अधिक महिलाओं को सदस्यता अभियान से जोड़ूंगी।


कार्यक्रम को लेकर महजबी परवीन ने बताया कि महिला कांग्रेस के नारी न्याय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन सीता राणा जी के निर्देशानुसार किया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया। महिलाओं को नारी न्याय सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। आगे भी महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ कर कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जायेगा।
मौके पर सबनम प्रवीण, फातिमा प्रवीण, तरन्नुम खातून, गजाला प्रवीण, नूरी शहजादी, सुनहरा बेगम, करिदा खातून, समीमा खातून, असमा खातून, नसीमा खातून, इशरत जहां, शेरून निशा, जुलैखा खातून, रूबी प्रवीन, सेरा बानो, रूही प्रवीन, सैरुन निशा, हुसैन्यारा खातून, नसीबा खातून राधा देवी, अंजली देवी, अपना देवी, सबनम प्रवीन, प्रमिला देवी, रिजवाना प्रवीन आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *