विधायक राज सिन्हा ने किया कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

Local

भूली। भूली डी ब्लॉक राजकीय मध्य विद्यालय में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा का प्राचार्य राम चरित पासी ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


विधायक राज सिन्हा ने स्कूली छात्रों के बीच पोषक का वितरण किया।
विधायक राज सिन्हा ने मौके पर कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है इससे व्यक्ति का चरित्र के साथ पूरा परिवार समाज का उत्थान होता है।


कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया।
मौके पर भाजपा भूली मंडल के कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, मनोज कुमार गुप्ता , ललन मिश्रा, अशोक निषाद, सतेंद्र ओझा, ऋषभ राज कश्यप, ओमप्रकाश झा, सुमन कुमार सिंह, बबलू सिंह , प्रिंस पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *