विचारों से समृद्ध होकर ही अटल जी के धरोहर को बचाया जा सकता है – बी डी सिंह

Local

भूली। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी अवसर पर अटल स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि भूली नगर प्रशासन के प्रबंधक बी डी सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
बी डी सिंह को भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मौके पर बी डी सिंह ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन को बताया और कहा कि विचारों से समृद्ध होकर ही हम अटल बिहारी वाजपेयी के धरोहर को बचा सकते हैं। अटल जी विपक्ष में रहे या सत्ता में उन्होंने कभी राजनीतिक गरिमा को धूमिल नहीं होने दिया। वर्तमान राजनीति को आज भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए।
मौके पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भूली नगर प्रशासन शाखा के सचिव भागीरथ तिवारी, भाजपा भूली मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश तिवारी, मनमोहन सिंह, अनिल साव, संकट मोचन पांडेय, आशा राय, कैलाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *