अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी अवसर पर विधायक मानकीय माल्यार्पण
भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड राज्य के आंदोलन में कई राजनीतिक पार्टी ने आंदोलन का हिस्सा रहे। झारखंड राज्य के कुछ आंदोलनकारियों ने आंदोलन को बेचने का काम किया। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का सौगात दिया। अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु रहे उनपर कोई आरोप नहीं लगा सकता । उन्होंने राष्ट्रवाद का समर्थन किया और राजनीति में एक ऐसी लकीर खींच दी जिसे आने वाले समय में भी कोई तोड़ नहीं सकता।

मौके पर भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश तिवारी, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, पूर्व पार्षद अशोक यादव, सतेंद्र ओझा, संकट मोचन पांडेय, अनिल साव, आशा राय, कलावती देवी, जगदीश प्रसाद राय, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, ऋषभ राज कश्यप, अविनाश सिंहा, महेश सिंह, बबलू सिंह, ओम प्रकाश झा, कुणाल सिंह , मनमोहन सिंह, सखि चंद महतो, मिथलेश सिंह, कैलाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, गुरु चरण सिंह, जितेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।