धनबाद। धनबाद के सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में निवर्तमान महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा अपने सदस्यों के साथ शामिल हुई।

मौके पर अपने संबोधन में सीता राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों पर चल कर ही इंडिया का सपना पूरा हो सकता है। विश्व में शांति स्थापित हो सकता है। आज पूरे विश्व में युद्ध के बारूदी गंध और अनाथ बच्चों विधवा महिलाओं की चीख सुनाई दे रही है। नफरत फैला कर सत्ता कब्जा किया जा रहा है। समाज में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिसमें पड़ोसी पड़ोसी से नफरत करने लगे और कुछ लोग सत्ता का सुख भोग सके। ऐसी विषम परिस्थितियों में महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार ही मानव जाति को सुरक्षा प्रेम शांति सौहार्द प्रदान कर सकती है। आज जरूरत है कि हम महात्मा गांधी के विचारों सिद्धांतों पर चलें और देश के विकास के लिए कार्य करें।
मौके पर रूबी खातून, पूनम देवी, महजबी परवीन, गीता सिंह, निशा सिंह, कविता देवी, सबीना खातून, ऊषा यादव, अजमेरी खातून, जुली सिंह, मुस्कान सिंह आदि शामिल थी।