डॉ मनमोहन सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति – लक्ष्मी देवी

Local


भूली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कई फैसले लिए जिसने समाज में नई उम्मीद जगाई। मनरेगा और सूचना के अधिकार जैसे फैसलों ने आम लोगों में नई उम्मीद जगाई।
डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति तक ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर उनके अर्थशास्त्र जगत में किए गए योगदान को लेकर सदैव याद किया जाएगा।
डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *