अयोध्या पूजित अक्षत पहुंच रहा घर घर – इंद्रकांत झा

Local

भूली। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आमंत्रण को लेकर घर घर अयोध्या पूजित अक्षत पहुंचाया जा रहा है। सी ब्लॉक में अक्षय वितरण के दौरान भाजपा भूली मंडल के कोषाध्यक्ष सह विद्यापति समिति भूली के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रकांत झा ने बताया कि श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को लेकर आमंत्रण के रूप में घर घर अक्षत पहुंचाया जा रहा है। जो भक्त अयोध्या नही जा पाएंगे वे अपने घरों में पांच ग्यारह दीपक जलाएं। घर के निकट के देवालयों में जाकर पांच ग्यारह दीपक जलाने का आग्रह किया जा रहा है।
इंद्रकांत झा ने कहा कि यह सनातन धर्म के लिए गौरव का दिन है जब सैकडों सालों से श्री राम के घर का इंतजार था। 22 जनवरी को सनातनियों के द्वारा देखा गया सपना साकार होगा। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए इस क्षण को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।
मौके पर कृष्ण कांत मिश्रा, महेश सिंह, राजू सिंह, यश अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश झा, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *