जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

Local

बांसजोडा प्रीमियर लीग सीजन 8 का आयोजन
कतरास। बाँसजोड़ा प्रीमियर लीग सीजन 8 के तीसरे दिन आयोजन कर्ता डबलू आलम और राम सिंह के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को इस कड़कती ठंड को ध्यान में रख कर सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बी सी सी एल सीजुआ एरिया 5 के निव्हितपुर कोलियरी के प्रबंधक गिरधारी लाल धुर्व एवं मैनेजर बृजेश कुमार भारती, भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पपु सिंह टोनी गुप्ता मौजूद थे।
कंबल वितरण के दौरान गिरधारी लाल धुर्व ने कहा कि बांसजोडा प्रीमियर लीग के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरण समाज को अच्छा संदेश देता है। जहां खेल भावना और सामाजिक दायित्व दोनो एक साथ दिखा। जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।
डबलू आलम और राम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बांसजोडा प्रीमियर लीग में युवाओं ने भागीदारी निभाई और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। वहीं समाज के युवकों को इससे नई प्रेरणा मिल रही है। वही इस कड़कड़ाती ठंढ़ में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य सुभाष सिंह, बिट्टू श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, महफूज आलम, अमित शर्मा, राजा सिंह, गुड्डू कुमार, भोला कुमार, संजू, प्रकाश, सिराज, श्याम किशोर दीपू कुमार आदि मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *