सभी जन प्रतिनिधियों को साथ मिल कर विकास कार्य करना चाहिए – लाला
कतरास। कतरास क्षेत्र के जमुआतांड पंचायत में योगेश्वर मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच 120 कंबल का वितरण किया गया। जमुआ तांड पंचायत के मुखिया निरंजन गोप , पंचायत समिति सदस्य गौतम महतो और जिला परिषद सदस्य इसराफिल खान उर्फ लाला मौजूद थे।
120 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर इसराफिल खान उर्फ लाला ने कहा कि जमुआ तांड पंचायत में सभी जन प्रतिनिधियों का एक साथ कार्य करने से क्षेत्र का विकास हो रहा है। हर पंचायत में ऐसा होना चाहिए। ताकि पंचायत के लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुखिया निरंजन गोप ने कहा कि पंचायत के लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर लाभुकों को कंबल वितरण किया गया। छूटे लाभुकों को आगे कंबल दिया जायेगा।
पंचायत समिति सदस्य गौतम महतो ने कहा कि लाभुकों के लिए इस बार 120 कंबल ही आवंटित किया गया जो पिछले साल से कम है। इसलिए सभी जरूरतमंदों को आज कंबल नहीं मिल सका। पंचायत के सभी प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने प्रयास से कंबल की व्यवस्था की जायेगी और छूटे हुए लाभुकों को कंबल वितरण किया जायेगा।